लखनऊ, दिसम्बर 27 -- लखनऊ, संवाददाता। सदर कैंट के हाता रामदास स्थित शिव श्याम मंदिर में शिव श्याम मंदिर समिति की ओर से चल रही श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में आचार्य विष्णु शरण ने महारास लीला, मथुरा गमन एवं श्री कृष्ण-रुक्मणी विवाह महोत्सव का प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को मुग्ध कर दिया। कहा कि रुक्मणी का पत्र भगवान के प्रति अटूट विश्वास का प्रमाण है। बताया कि किस प्रकार भगवान ने शिशुपाल जैसे अधर्मियों के बीच से रुक्मणी का वरण किया, जो यह दर्शाता है कि शरणागत की रक्षा करना ही प्रभु का परम धर्म है। विवाह के मंगल गीतों और झांकी के दौरान पूरा पंडाल जयकारों से गुंजायमान हो उठा। कथा में राजेंद्र कुमार पांडेय गुरुजी, विजेंद्र अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, जवाहर लाल बड़ौदा, बृजमोहन अग्रवाल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.