अररिया, अप्रैल 22 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि अररिया प्रखंड के शरणुपर में उप स्वास्थ्य केन्द्र नहीं रहने से लोगों खासकर महिला रोगियों को काफी परेशानी हो रही है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीण सत्य नारायण मिश्र, दिनेश मिश्र, अशोक यादव, रामानन्द सिंह यादव, दिनेश साह आदि ने बताया कि शरणपुर पंचायत की आबादी करीब 20 हजार से अधिक है। ताराबाड़ी में एक उपस्वास्थ्य केन्द्र है। लेकिन शरणपुर के रोगियों को इलाज के लिए तीन किलो मीटर ताराबाड़ी या सात किलोमीटर कुर्साकांटा जाना पड़ता है। इससे रोगियों को शाररिक, मानसिक व आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने शरणपुर में उप स्वास्थ्य केन्द्र बनाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य केंद्रों में उपकरणों की कमी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.