निज संवाददाता, मार्च 21 -- Sharjeel Imam: दिल्ली दंगों के आरोपी छात्र नेता शरजील इमाम ने लंबे समय बाद ईद का त्योहार अपने परिवार के साथ मनाया। ईद के मौके पर वे बिहार के जहानाबाद जिले में काको स्थित पैतृक गांव पहुंचे। शरजील के आने पर परिवार के लोगों में ईद की खुशियां दोगुनी हो गई। शनिवार अहले सुबह से ईद की बधाई और मिलने वालों की भीड़ लगी रही। करीब 6 सालों की लंबी अवधि तक जेल में रहने के बाद शरजील इमाम 10 दिनों के लिए अंतरिम जमानत पर बाहर निकले हैं। जमानत मिलने के बाद जैसे ही वह शुक्रवार की देर शाम अपने पैतृक गांव काको पहुंचे। उनके आने की खबर से मोहल्ले में खुशी का माहौल बन गया। उनकी वापसी ने ईद की रौनक को और बढ़ा दिया। विदित हो कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) विरोधी आंदोलन के दौरान शरजील इमाम चर्चित चेहरा रहे हैं। लेकिन दिल्ली दंगों के आरोप...