नई दिल्ली, जनवरी 4 -- सुप्रीम कोर्ट शरजील इमाम, उमर खालिद और कई अन्य की जमानत याचिकाओं पर अपना फैसला सोमवार को सुनाएगा। इन लोगों के खिलाफ 2020 के दिल्ली दंगों की साजिश में शामिल होने के आरोप में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले में हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद इन लोगों ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। जस्टिस अरविंद कुमार और एनवी अंजारिया की पीठ सोमवार को आरोपियों की जमानत याचिका पर अपना फैसला सुनाएगी। शीर्ष अदालत ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद गत 10 दिसंबर को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.