शम्स नौजवान कमेटी के कोषाध्यक्ष पर मोहर्रम के जुलूस में जानलेवा हमला, सिर फोड़ा
रांची, जून 29 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। हिंदपीढ़ी स्थित शम्स नौजवान मोहर्रम कमेटी के कोषाध्यक्ष अबू अरसलान उर्फ चांद पर जुलूस के दौरान जानलेवा हमला किया गया। बदमाशों ने धारधार हथियार से मारकर उनका सिर फोड़ दिया। वारदात को अंजाम देकर सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। इस संबंध में अबू अरसलान उर्फ चांद ने 10 लोगों के खिलाफ डेली मार्केट थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी में आसिफ उर्फ सैमी, मासूम, नौशाद उर्फ राजू, फैज, मेराज उर्फ चदरा, साबिर, जीशान, फिरोज, गुड्डू और इस्लाम को आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि घटना के बाद आरोपियों ने उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी भी दी। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.