सोनभद्र, अप्रैल 17 -- अनपरा,संवाददाता। शम्भू नाथ त्रिपाठी को उत्पादन निगम का नया निदेशक तकनीकी नियुक्त किया गया है। शुक्रवार शाम इस आशय के आदेश ऊर्जा अनुभाग उप्र शासन ने जारी कर दिये है। शम्भू नाथ त्रिपाठी कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष अथवा 65 वर्ष् आयु तक इस कार्यभार को सम्भालेंगे। उनको अनपरा-ओबरा समेत उत्पादन निगम की तमाम विद्युत परियोनाओं से निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...