इंदौर, मार्च 29 -- लसूड़िया थाना क्षेत्र में कार से महिला को कुचलकर हत्या करने के मामले में पुलिस जांच को आगे बढ़ाते हुए आज घटना का सीन रिक्रिएशन कर सकती है। इसके लिए आरोपियों को घटना स्थल पर ले जाने की तैयारी की जा रही है, ताकि पूरी वारदात की कड़ियों को स्पष्ट किया जा सके। जानकारी के अनुसार, रविवार को आरोपियों की पुलिस रिमांड का अंतिम दिन है। ऐसे में पुलिस रिक्रिएशन के जरिए घटना के क्रम, वाहन की गति और मौके की परिस्थितियों को समझने का प्रयास करेगी। चर्चित शम्पा पाठक हत्याकांड की जांच तेज हो गई है। पुलिस ने मामले में आठ रहवासियों के बयान दर्ज कर लिए हैं, जिनमें सभी ने घटना की पुष्टि की है। साथ ही मौके के सीसीटीवी फुटेज भी जब्त कर लिए गए हैं और जांच के दायरे को अब प्रॉपर्टी संचालन तक बढ़ाया जा रहा है।अन्य लोगों के बयान लिए पुलिस के अनुसार ...