शमी की बहन से जुड़े 8.68 लाख के मनरेगा मजदूरी घोटाले में एफआर
अमरोहा, जून 11 -- अमरोहा, संवाददाता। भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बहन सबीना से जुड़े 8.68 लाख रुपये के मनरेगा घोटाले में पुलिस ने एफआर लगा दी है। विवेचना के दौरान पुलिस ऐसा कोई सबूत और गवाह नहीं तलाश सकी, जिनके आधार पर मुकदमे में चार्जशीट दाखिल की जा सकती वहीं हैरानी की बात यह है कि प्रशासनिक जांच में तीन पंचायत सचिवों समेत आठ कर्मचारी दोषी मिले थे। दूसरी तरफ प्रशासन ने शमी की बहन से घोटाले से जुड़ी धनराशि की रिकवरी भी की थी। मनरेगा घोटाले का यह मामला 2025 में जोया ब्लॉक की ग्राम पंचायत पलौला से सामने आया था। जिसकी ग्राम प्रधान क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बहन सबीना थीं। शमी की बहन के अलावा उनके बहनोई गजनबी और परिवार के अन्य सदस्यों समेत 18 लोगों के नाम पर मनरेगा के तहत लगभग 8.68 लाख रुपये की मजदूरी का भुगतान किया गया था। 27 मार्च 2025 को खु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.