नई दिल्ली, जनवरी 20 -- भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी मंगलवार को पश्चिम बंगाल में जारी एसआईआर मामले में कोलकाता में चुनाव अधिकारियों के सामने पेश हुए। एक अधिकारी ने बताया कि शमी दक्षिण कोलकाता के बिक्रमगढ़ इलाके के एक स्कूल में आवश्यक दस्तावेजों के साथ चुनाव अधिकारियों के सामने पेश हुए। राज्य निर्वाचन आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शमी द्वारा भरे गए गणना प्रपत्र में कुछ स्थानों पर विसंगतियां थीं, जिसके कारण उन्हें सुनवाई के लिए तलब किया गया था। उत्तर प्रदेश के मूल निवासी शमी अपने क्रिकेट कॅरियर के कारण कई वर्षों से कोलकाता में रह रहे हैं। वह कोलकाता नगर निगम के वार्ड नंबर-93 के मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं, जो रासबिहारी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.