सीतामढ़ी, सितम्बर 6 -- सीतामढ़ी। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में सीतामढ़ी की शिक्षिका शमा परवीन को राजकीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने उन्हें मेडल, सम्मान पत्र, सम्मान राशि और अंगवस्त्र प्रदान किया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले राज्य के 38 सरकारी शिक्षकों को सम्मानित किया गया। रुन्नीसैदपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय कोइरी टोला धनुषी में प्रधान शिक्षिका के रूप में कार्यरत शमा परवीन बच्चों को गतिविधि आधारित और बाल-केंद्रित तरीके से पढ़ाने के लिए जानी जाती हैं। यह भी पढ़ें- शिक्षक पवन कुमार राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित सामाजिक विज्ञान की शिक्षिका होने क...