शमसाबाद में कल होगा महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण
आगरा, जून 12 -- शमसाबाद कस्बे में 14 जून को महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। प्रतिमा अनावरण समारोह के मुख्य अतिथि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह यहां एक सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। आयोजन के विषय में शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष डा. मंजू भदौरिया ने जानकारी दी। जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान डॉ. मंजू भदौरिया ने कहा कि वीरता के सूर्य समता मूलक की स्थापना करने वाले मां भारती के सच्चे सपूत सनातन के रखवाले मेवाड़ के वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास के ऐसे महान योद्धा थे जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा, स्वाभिमान और राष्ट्र गौरव के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। उनकी 15 फीट ऊंची और 12 फीट चौड़ी प्रतिमा शमसाबाद नगर के प्रवेश द्वार पर स्थापित की जा रही है। क्षेत्र के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.