धनबाद, फरवरी 3 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए दावेदारों की कतार बढ़ती जा रही है। सोमवार को कांग्रेस नेता शमशेर आलम, झामुमो नेत्री डॉ नीलम मिश्रा, जेएलकेएम समर्थित प्रत्याशी प्रकाश कुमार महतो, शिक्षाविद रवि चौधरी, बिल्डर रवि बुंदेला समेत 11 लोगों ने नामांकन किया। अब तक मेयर पद के लिए 14 लोगों ने नामांकन कर दिया है। नगर निकाय चुनाव में मेयर के पद के लिए सोमवार को 11 प्रत्याशियों ने निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी बाल किशोर महतो तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी विशाल कुमार पांडेय के समक्ष नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस ने अभी तक अपने समर्थित उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। उससे पहले ही सोमवार को कांग्रेस नेता शमशेर आलम ने नामांकन कर दिया। उनके साथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष नवनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.