मुरादाबाद, दिसम्बर 18 -- नगर के शाहबाद रोड पर स्थित वाल्मीकि समाज के शमशान घाट को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। शमशान घाट पर चल रही जेसीबी को लेकर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य को रुकवाया। पालिका अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव ने जेसीबी को कोतवाली पुलिस बुलाकर चालक को कोतवाली में बंद करा दिया। वहीं वाल्मीकि समाज के लोगों ने कहा कि शमशान घाट पर हो रहे अवैध निर्माण को रुकवाया जाए। बिलारी के शाहबाद रोड पर वाल्मीकि समाज के लोगों का श्मशान घाट है। इसी के पास में सिरसी निवासी सतीश गुप्ता व मुरादाबाद निवासी करण गुप्ता की भी जमीन है। इस जमीन पर एक सभासद द्वारा मिट्टी डलवाकर कार्य कराया जा रहा था। जिस पर एक जेसीबी संचालक ने कहा कि इस भूमि पर मिट्टी भराव का काम पालिका अध्यक्ष द्वारा कराया जा रहा है। जानकारी मिलने पर पालिका अध्यक्ष रघुरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.