बक्सर, फरवरी 4 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। एक बुजुर्ग महिला के दाह-संस्कार के लिए शमशान घाट गए व्यक्ति की बाइक चोरों ने गायब कर दी। इस संबंध में उसने टाउन थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। इटाढ़ी थाना के उनवांस निवासी राधाकिशुन चौधरी के मुताबिक बीते मंगलवार को वे एक बुजुर्ग महिला के दाह-संस्कार में शामिल होने चरित्रवन स्थित शमशान घाट गए थे। बाइक यात्री शेड के पास खड़ी कर खुद घाट की तरफ चले गए। कुछ देर बार देखा तब तक बाइक अपनी जगह से गायब हो चुकी थी। काफी प्रयास के बावजूद बाइक का कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद चौधरी ने टाउन थाना में बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.