बागपत, अप्रैल 9 -- बिनौली। जिवाना गुलियाँन गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार को श्मशान स्थल में डाली गई गंदगी नहीं हटाए जाने के विरोध में विद्युत उपकेंद्र परिसर में करीब तीन घंटे तक धरना दिया। ग्रामीणों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना देने की भी चेतावनी दी। जिवाना गुलियाँन गांव में लघु सिंचाई विभाग द्वारा एक तालाब की खोदाई की गई थी। ठेकेदार ने तलाब से निकली गंदगी को गांव के बाहर स्थित श्मशान स्थल में गिरवा दिया था। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने डीएम से कर दी थी। ग्रामीणों का आरोप है कि आश्वासन के बाद भी गंदगी नहीं हटवाई गई है। जिससे क्षुब्ध होकर ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र पर धरना देकर बैठ गए। धरने में शामिल अजय सोलंकी ने कहा कि उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद भी श्मशान स्थल से गंदगी नहीं हटाई गई है। ग्रामीणों ने समस्या का जल्द सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.