गिरडीह, मार्च 19 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। शमशान घाट की जमीन को भू माफिया द्वारा अतिक्रमण कर लिए जाने से ग्राम पंचायत छोटकी खरगडीहा के ग्रामीणों मे भारी रोष है। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से इस मामले की जांच कर भू माफिया के कब्जे से शमशान घाट की जमीन को मुक्त कराने और दोषी भू माफिया के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। यह मामला देवाटांड़ के मुंगो नाला पर स्थित छोटकी खरगडीहा शमशान घाट से जुड़ा हुआ है। छोटकी खरगडीहा के निवर्तमान मुखिया और मुखिया प्रतिनिधि महेंद्र प्रसाद वर्मा ने कहा कि इसकी सूचना उन्हें मिली है। ग्रामीणों के साथ शमशान घाटा का जायजा भी लिया गया। कहा कि भू माफिया द्वारा शमशान घाट की खाली जमीन को खेत बनाने के लिए अतिक्रमण कर लिया गया है। जमीन अतिक्रमण होने से शमशान घाट पर दाह संस्कार में लोगों को भारी परेशानी होगी। भू माफिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.