मैनपुरी, मार्च 21 -- कस्बा के मैनपुरी मार्ग स्थित गिहार समाज की अति प्राचीन श्मशान भूमि की बाउंड्रीवॉल को अराजक तत्वों द्वारा तोड़े जाने से समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। मामले की जानकारी तब हुई जब शनिवार को समाज के अमन पुत्र राजू गिहार का अंतिम संस्कार करने ग्रामीण शमशान पहुंचे। वहां बाउंड्रीवॉल टूटी देखकर और चारों ओर नींव खुदी पाकर लोग भड़क गए और विरोध स्वरूप सड़क पर उतर आए। युवा नेता वरुण गिहार ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। उन्होंने बताया कि यह श्मशान लगभग 300 साल पुराना है, जहां पीढ़ियों से उनके पूर्वजों का अंतिम संस्कार होता आया है। इस घटना को समाज की आस्था पर प्रहार बताते हुए पीड़ित समुदाय ने डीएम से घटना की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही, उन्होंने प्रशासन से त...