मुजफ्फरपुर, अप्रैल 3 -- मीनापुर। मीनापुर हाईस्कूल में शुक्रवार को परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ का प्रखंडस्तरीय संगठनात्मक चुनाव हुआ। इसमें जिला से आये प्रभारी मायाशंकर कुमार, रंजीत यादव और मो. मुर्तजा की मौजूदगी में शमशाद अहमद साहिल को संघ का प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। महासचिव अरविंद कुमार, संयोजक वीरेंद्र कुमार, सह संयोजक सुनील कुमार, कोषाध्यक्ष रफी अहमद बनाए गए। राजीव कुमार, राजवेंद्र किशोर, धर्मेंद्र कुमार, दिवाकर कुमार झा, मनोज कुमार और राजन कुमार को उपाध्यक्ष और मनोज कुमार, भगवान कुमार, राम विजय राम को सचिव चुना गया। विनय कुमार को संगठन प्रभारी और अनिल आनंद को प्रवक्ता चुना गया। महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के रूप में अमृता कुमारी और महासचिव के रूप में नीतू कुमारी चुनी गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.