शमन मानचित्रों की लंबित फाइलें जल्द निस्तारित करें
वाराणसी, फरवरी 18 -- वाराणसी। वीडीए मुख्यालय में मंगलवार को विभिन्न जोन की समीक्षा की गई। इसमें जमा शमन और स्वीकृत शमन मानचित्र, आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों और अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही आदि की समीक्षा की गई। अध्यक्षता कर रहे वीडीए सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा ने कहा कि लंबित फाइलों का जल्द निस्तारण कराया जाए। उन्होंने कहा कि हर माह 20 आवासीय, व्यावसायिक मानचित्र और पांच प्लॉटिंग का लेआउट स्वीकृत करायें। इस दौरान जोनल अधिकारी रवींद्र प्रकाश, सौरभ देव प्रजापति, अशोक त्यागी, जेई आदर्श निराला, रोहित कुमार, संजय तिवारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.