पूर्णिया, फरवरी 2 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शब-ए-बारात का त्योहार तीन फरवरी को मनाया जाएगा। इसे लेकर जिले भर में तैयारियां तेज हो गई हैं। बाजारों में खरीदारी शुरू हो चुकी है और विभिन्न इलाकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। महिलाएं घरों की साफ-सफाई में जुटी हैं, वहीं मस्जिदों और कब्रिस्तानों की सजावट और सफाई का काम भी चल रहा है। इन स्थलों तक जाने वाले रास्तों की भी सफाई कराई जा रही है। इस मौके पर घरों में कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं, जिनमें हलवा विशेष महत्व रखता है। शब-ए-बारात की रात लोग इबादत में मशगूल रहते हैं। मस्जिदों में नमाज अदा की जाती है और कब्रिस्तानों में जाकर अपने पूर्वजों की कब्रों पर मगफिरत की दुआ की जाती है। इसे तौबा और इबादत की खास रात माना जाता है, जिसमें लोग सच्चे दिल से दुआ मांगते हैं। चिश्तिया जामा मस्जिद अर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.