सिद्धार्थ, फरवरी 5 -- शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शोहरतगढ़ कस्बे के जामा मस्जिद में शब-ए-बारात के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी तादाद में एकत्र होकर रात भर इबादत की। मस्जिद परिसर में विशेष नमाज़, तिलावत-ए-कुरआन और दुआ का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। अकीदतमंदों ने अपने और पूरे समाज की भलाई, अमन और खुशहाली के लिए दुआ मांगी। रात लगभग 12 बजे इबादत के बाद जामा मस्जिद से एक धार्मिक जुलूस निकाला गया जो गड़ाकुल कब्रिस्तान तक गया। वहां लोगों ने फातिहा पढ़ी। अपने पूर्वजों को याद कर फातिहा पढ़ मगफिरत की दुआ मांगी। इस दौरान जामा मस्जिद सदर अल्ताफ हुसैन, नवाब खान,डॉ.शादाब अंसारी, डॉ.सरफराज अंसारी, वकील खां, गुड्डू, अफसर अंसारी, इंसान अली अख्तर, सेराज, हाफ़िज़ एजाज अहमद, फ़ख़रे आलम आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.