सीवान, फरवरी 3 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में आगामी पर्व शब-ए-बारात को लेकर पुलिस की ओर से आम जनता के लिए आवश्यक दिशा- निर्देश जारी किया गया है। साथ ही, पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर अपील भी की गयी है। सोमवार को जारी अपील में पुलिस प्रशासन ने लोगों से भाईचारा, संयम व कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की बात कही गयी है। अनुरोध किया गया है कि शब-ए-बारात का पर्व शांति, सौहार्द व धार्मिक मर्यादा के साथ मनाएं। इबादत व दुआ अनुशासन में रहकर करने, यातायात नियमों का पालन करने और वाहनों को धीमी गति से चलाने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही पुलिस व प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की भी बात कही गयी है। पुलिस ने कुछ गतिविधियों से परहेज करने का निर्देश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.