बक्सर, फरवरी 3 -- बक्सर। जिला न्यायालय शब-ए-बारात के कारण बुधवार को बंद रहेगा। जिला जज के कार्यालय से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार शब-ए-बारात के अवसर पर 04 फरवरी को जिला न्यायालय में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। पूर्व में न्यायालय कैलेंडर में यह अवकाश 05 फरवरी को दर्शाया गया था, जिसे परिवर्तित किया गया है। जिला बार एसोसिएशन के महासचिव के आवेदन पर विचार करते हुए यह निर्णय लिया गया। अब न्यायालय कल यानी गुरुवार को खुलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.