गोपालगंज, फरवरी 3 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिलेभर में मंगलवार को मुस्लिम धर्मावलंबियों का पर्व शब-ए-बारात काफी अकीदत के साथ मनाया गया। पर्व के लेकर मंगलवार की शाम में जिले के मस्जिदों और कब्रगाहों पर अकीदतमंदों की चहलपहल बढ़ गयी। मजिस्दों व कब्रगाहों की साफ-सफाई, सजावट व लाइटिंग की गयी थी। शाम होते ही कब्रगाहों और मस्जिदों में अल्लाह की इबादत करने का दौर शुरू हो गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों अपने पूर्वजों की कब्रों पर जाकर उनकी मगफिरत की दुआ भी की। रात भर जगकर नमाज और कुरान भी पढ़ा। मजारों व पूर्वजों के कब्रों पर फातिहा पढ़ा। यहां बता दें कि इस रात को की जाने वाली हर जायज दुआ को अल्लाह जरूर कुबूल करते हैं। इस पूरी रात लोगों पर अल्लाह की रहमतें बरसती हैं। इसीलिए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इबादत की और अल्लाह से दुआएं मांगी। मुस्लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.