औरैया, फरवरी 4 -- फफूंद, संवाददाता। नगर में मंगलवार को शब-ए-बरात का पर्व पूरी अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दरगाहों और कब्रिस्तानों में जाकर फातिहा पढ़ी और रातभर मस्जिदों में इबादत कर अल्लाह से अपनी मगफिरत की दुआएं मांगी। साथ ही मुल्क में अमन-चैन और भाईचारे की दुआ की गई। मगरिब की नमाज के साथ ही शब-ए-बरात की मुबारक रात का आगाज हुआ। लोगों ने सबसे पहले अपने परिजनों और अजीजों की कब्रों पर पहुंचकर फातिहा पढ़ी और तमाम मरहूमीन की मगफिरत के लिए दुआ की। इसके बाद नगर की विभिन्न सूफी संतों की दरगाहों पर हाजिरी दी गई। खानकाह आस्ताना आलिया समदिया, दरगाह पीर बुखारी शाह, दरगाह यासीन शाह, दरगाह महबूब शाह और दरगाह मुहब्बत शाह रहमतुल्लाह अलैह पर बड़ी संख्या में अकीदतमंद पहुंचे और फातिहा पढ़ी। शब-ए-बरात की रात नगर में व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.