कानपुर, फरवरी 3 -- कानपुर। संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था आशुतोष कुमार ने आगामी त्योहार शब-ए-बरात को देखते हुए पुलिस बल के साथ रूट मार्च किया। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए उन्होंने फोर्स के साथ बकरमंडी, बजरिया चौराहा, ईदगाह पार्क, रविदास मंदिर के सामने, ईदगाह चौराहा, कर्नलगंज कब्रिस्तान, आरडी कॉलोनी, बकरमंडी ढाल एवं बजरिया चौक आदि क्षेत्रों में गश्त की। इस दौरान उन्होंने आम लोगों से बातचीत भी की। इस मौके पर एडीसीपी सेंट्रल अर्चना सिंह, एडीसीपी एलआईयू महेश कुमार, बजरिया, सीसामऊ, चमनगंज, बेकनगंज और कर्नलगंज थाना प्रभारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...