अयोध्या, फरवरी 2 -- अयोध्या, संवाददाता। शब-ए-बरात का पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा। पर्व के पहले 12 शाबान रविवार की रात इमामबाड़ा जवाहर अली खां में जश्न सरकारे इमामे जमाना का भव्य आयोजन किया गया। मदरसा नूर ए इस्लाम की ओर से आयोजित इस जश्न में मदरसे के बच्चों ने इमामे जमाना की शान में तराने पेश किये। इस अवसर पर तालीमी मुकाबला हुआ जिसमें बच्चों ने इमामे जमाना के बारे में मौलाना मो.मोहसिन प्रिंसिपल वसीका अरबी कालेज द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिये। इसके पहले कार्यक्रम की शुरूआत मौलाना काशान आब्दी द्वारा हदीस ए किसा से की गई। मोहम्मद खादिम ने कलाम पाक की तिलावत की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रहे मौलाना मोहम्मद मिया लखनऊ ने इमामे जमाना के बारे में विस्तार से चर्चा की। इसके पहले बच्चों ने इमामबाड़ा परिसर में जुलूस निकाला और 'लब्बैक या मेंहदी' के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.