मुरादाबाद, जनवरी 29 -- इस बार शब-ए-बरात 3 फरवरी को अकीदत और एहतराम के साथ मनाई जाएगी। जिसको लेकर शहर के सभी कब्रिस्तानों में साफ-सफाई का काम शुरू हो गया है। उलेमा के मुताबिक इस मुबारक रात में सच्चे दिल से मांगी गई दुआएं अल्लाह तआला कबूल फरमाता है। इसी वजह से पूरी रात इबादत, नमाज़ और दुआओं का सिलसिला जारी रहता है। शब-ए-बरात की रात कब्रिस्तान जाना प्यारे नबी की सुन्नत मानी जाती है। इस मौके पर मुस्लिम समाज के लोग कब्रिस्तानों में जाकर अपने मरहूम अज़ीज़ों के लिए मग़फिरत की दुआ करते हैं। शब-ए-बरात को लेकर शहर के सभी कब्रिस्तानों में साफ-सफाई का काम मुकम्मल किया जा रहा है। वहीं नायब शहर इमाम मुफ्ती सैयद फहद अली ने शब-ए-बरात के मौके पर मुसलमानों से पूरी रात इबादत में मशगूल रहने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.