भागलपुर, जनवरी 24 -- बिहपुर, संवाद सूत्र। शब-ए-बरात इबादत और मगफिरत की रात होती है। इस मुकद्दस रात का सभी मुसलमानों को पूरे एहतराम के साथ पालन करना चाहिए। ये बातें शनिवार को खानकाह-ए-आलिया कादिरिया फरीदिया मोहब्बतिया में सज्जादानशीं हजरत अली कौनैन खां कादरी फरीदी और नायब सज्जादानशीं हजरत मौलाना अली शब्बर खां कादरी फरीदी ने कही। उन्होंने अपील की कि शब-ए-बरात को फिजूलखर्ची और आतिशबाजी से बचते हुए पूरी अकीदत और सादगी के साथ मनाएं। शब-ए-बरात 3 फरवरी को मनाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.