कटिहार, फरवरी 3 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र प्रखंड अंतर्गत नगर पंचायत के साथ साथ ग्राम पंचायतों में शब-ए-बरात की रात को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके मद्देनजर सोमवार को नगर पंचायत स्थित मुख्य बाजार में खरीदारी को लेकर काफी चहल-पहल रही, जहां लोग शब-ए-बरात के लिए आवश्यक सामग्री खरीदने में व्यस्त थे। शब-ए-बरात का पर्व आज मंगलवार, 3 फरवरी को और उर्दू कैलेंडर के अनुसार 15 शाबान की रात को मनाया जाएगा। इस अवसर पर महिलाएं अपने-अपने घरों और आंगनों की सफाई करती हैं। वहीं, मस्जिदों की सफाई भी पूरी कर ली गई है। नगर मुख्य पार्षद बबलू मंडल ने बताया कि सभी स्वच्छता कर्मियों को मंगलवार के दिन नगर के सभी चौक-चौराहों और गलियों में सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।नगर पंचायत स्थित जामा मस्जिद के मौलाना मोहम्मद जकिर आलम ने बताया कि शब-ए-बर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.