अलीगढ़, मार्च 13 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। गुरुवार की रात शिया समुदाय ने माह ए रमजान की शब-ए-कद्र की रात मनाई। रोजेदारों ने अपने घर व मस्जिद में रात भर इबादत की। कुरान की रात भर तिलावत हुई। रात भर मस्जिदों में तसवीह, तहलील व इबादत होती रही। शब-ए-कद्र की मस्जिदों में नजारा देखते ही बन रहा था। शब-ए-कद्र की रात में पूरी रात इबादत का दौर चला। रमजान महीने के 27वें रोजे से गुरुवार को शब ए कद्र की रात शुरु हुई। 21, 23, 25, 27 व 29 की रात को शब ए कद्र मानी जाती है। इन्हीं एक रात में कुरान का आना कहा गया है। इसके चलते रोजेदार इन रातों में विशेष इबादत करते हैं। अंजुमन तंजीमुल अजा के महासचिव सैयद नादिर अब्बास नकवी ने बताया कि ये मुख्य रात मानी जाती है। रातभर इबादत का दौर चलता है। शब-ए-कद्र में खास तौर से माफी की दुआ मांगी जाती है। इन रातों में ...