लखीमपुरखीरी, मार्च 18 -- कुकरा। पवित्र माह रमजान की सबसे मुबारक रात शब-ए-कद्र के अवसर पर क्षेत्र की मस्जिदों में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी। पूरी रात इबादत, तिलावत-ए-कुरान और नफिल नमाज का सिलसिला चलता रहा। इस अवसर पर मुफ्ती मुनीर राजा ने शब-ए-कद्र की फजीलत बयान करते हुए कहा कि इसी मुबारक रात में अल्लाह तआला ने कुरान शरीफ नाजिल फरमाया। यह रात हजार महीनों से भी अफजल मानी जाती है। उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति इस रात में इबादत करता है और दो रकात नफिल नमाज अदा करता है, उसे अल्लाह तआला 70 हजार नेकियों का सवाब अता फरमाता है। उन्होंने आगे कहा कि इसी मुबारक रात में तरावीह मुकम्मल हुई और कुरान शरीफ भी पूरा हुआ। इस मौके पर मिलाद शरीफ का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में एक-दूसरे को मिठाइयां बांटकर मुंह मी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.