देवघर, अप्रैल 17 -- देवघर,प्रतिनिधि। राष्ट्रीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था शब्दवीणा की झारखंड प्रदेश समिति एवं देवघर जिला समिति द्वारा शब्दवीणा के राष्ट्रीय परामर्शदाता एवं झारखंड प्रदेश संरक्षक प्रो. रामनंदन सिंह की अध्यक्षता तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. डॉ. रश्मि प्रियदर्शनी एवं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विजय शंकर के निर्देशन में पुस्तक परिचर्चा एवं काव्यगोष्ठी आयोजित की गई। प्रथम सत्र में साहित्यिक परिचर्चा के तहत वक्ताओं ने शब्दवीणा देवघर के जिला सचिव डॉ. परशुराम तिवारी द्वारा लिखित उपन्यास मृगतृष्णा पर अपने समीक्षात्मक विचार रखे। मौके पर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के देवरिया से आए सेवानिवृत्त शिक्षक राजकिशोर तिवारी एवं सारस्वत अतिथि के रूप में घनश्याम तिवारी मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत पुष्पमाला, अंगवस्त्र, पुस्तक तथा बाबा वैद्यना...