शब्दजीवियों ने निकाली पदयात्रा
वाराणसी, जुलाई 15 -- वाराणसी, संवाददाता। हिंदी के लिए समर्पित नागरी प्रचारिणी सभा के स्थापना दिवस 16 जुलाई की पूर्व संध्या पर बुधवार को शब्दजीवियों ने पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा विश्वेश्वरगंज स्थित सभा परिसर से आरंभ होकर लहुराबीर स्थित क्वींस कॉलेज तक गई। उल्लेखनीय है कि इसी विद्यालय के तीन छात्रों ने 133 वर्ष पहले सभा की नींव रखी थी। सफेद वस्त्रों में नवयुवक-नवयुवतियों ने रास्ते भर गगनभेदी स्वरों में 'जय हिंदी, जय नागरी', भारतेंदु हरिश्चंद्र अमर रहें, जयशंकर प्रसाद अमर रहें, मुंशी प्रेमचंद जिंदाबाद, श्यामसुंदरदास जिंदाबाद के नारे लगाए। वे स्लोगन लिखी रंग-बिरंगी तख्तियां लेकर चल रहे थे। रास्ते में बड़ागणेश लोहा व्यापार मंडल के व्यापारियों ने लोहटिया, कबीर मठ के साधुओं ने कबीरचौरा तिराहा, आर्यमहिला हितकारिणी महापरिषद के सदस्यों ने लहुराब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.