शब्दकार साहित्यिक वार्षिकोत्सव का आयोजन विजेता सम्मानित
रांची, अगस्त 2 -- रांची, संवाददाता। रांची के शब्दकार साहित्यिक समूह की ओर से रविवार को रांची विश्वविद्यालय के मास कम्युनिकेशन विभाग के सभागार में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। शब्दकार टीम के सदस्यों की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तर कथा लेखन प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा हुई। साथ ही सभी विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाणपत्र का वितरण किया गया। झारखंड से विशेष पुरस्कार शिरोमणि महतो और रांची से विशेष पुरस्कार डॉ ऊर्वशी को मिला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंकज मित्र ने कहा की अच्छी कहानी कैसे बन जाती है, यह रहस्य है। यह लेखक को भी नहीं पता होता है। कार्यक्रम में राकेश सिंह, कुमार वृजेंद्र, अरुण कुमार, प्रकाश देवकुलीश, प्रमोद झा, रामचंद्र ओझा, सुरिंदर कौर नीलम, अनिता रश्मि, राकेश रमण व अन्य उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: शब्दकार साहित्यि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.