अमरोहा, फरवरी 1 -- आगामी बुधवार को मनाए जाने वाले शबे-बारात पर्व को लेकर शनिवार को सभासदों ने रोशनी व सफाई आदि की मांग को लेकर नगर पालिका के ईओ विजयपाल सिंह को मांग पत्र सौंपा। ईओ ने सभी व्यवस्था समय से पूर्व पूरी कराने का भरोसा दिया। सभासदों ने कहा कि शबे-बारात के मद्देनजर नगर की समस्त मस्जिदों और कब्रिस्तानों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। साथ ही, रास्तों में चूना पाउडर का छिड़काव और प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाए, जिससे कि जायरीन को रात के समय असुविधा न हो। प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से शाह विलायत साहब की दरगाह और कब्रिस्तान पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समुचित प्रकाश व्यवस्था और नगर पालिका की ओर से जलपान की व्यवस्था कराने का आग्रह किया। मांग करने वालों में सभासद जुनैद खां, शाहीन बदर कुरैशी, गुलफ्शा, सभासद शाहनवाज अंसारी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.