जामताड़ा, मार्च 17 -- शबे कद्र की फजीलत भरी रात में मदीना मस्जिद श्यामपुर में मुकम्मल हुआ कुरान, हाफिज अब्दुल रज्जाक हुए सम्मानित जामताड़ा, प्रतिनिधि।जिले में पवित्र रमजान महीने की 27वीं तारीख को शबे कद्र की मुबारक और फजीलत भरी रात के मौके पर श्यामपुर स्थित मदीना मस्जिद में एक खास धार्मिक आयोजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तरावीह नमाज के दौरान कुरान शरीफ की मुकम्मल तिलावत पूरी की गई। जिसे हाफिज इमाम अब्दुल रज्जाक ने सफलतापूर्वक संपन्न किया। शबे कद्र की रात इस्लाम में बेहद अहम मानी जाती है, और इसी खास रात में कुरान की तिलावत मुकम्मल होना पूरे इलाके के लिए खुशी और बरकत का संदेश लेकर आया। मस्जिद में बड़ी संख्या में रोजेदारों और नमाजियों ने शिरकत की और पूरी रात इबादत, दुआ और तिलावत में गुजारी। कुरान मुकम्मल होने की खुशी में श्यामपुर गांव के ल...