गोरखपुर, मार्च 11 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। माह-ए-रमजान का तीसरा अशरा जहन्नम से आजादी का शुरु हो चुका है। इफ्तार से पहले शहर की तमाम मस्जिदों में रोजेदारों ने एतिकाफ शुरु कर दिया। एतिकाफ करने वाले इबादत में मशगूल हो गए। सब्जपोश हाउस मस्जिद में कारी मुहम्मद अनस नक्शबंदी के नेतृत्व में छोटे-छोटे करीब दस बच्चों ने एतिकाफ शुरु किया। इबादत का यह सिलसिला ईद के चांद तक जारी रहेगा। मुसलमानों ने शबे कद्र की पहली ताक रात में खूब इबादत की। अल्लाह के बंदों ने इबादत कर गुनाहों की माफी मांगी। शबे कद्र की पहली ताक रात में मस्जिद व घरों में खूब इबादत हुई। मगरिब की नमाज के बाद इबादत का यह सिलसिला सुबह की फज्र नमाज तक चलता रहा। वहीं फिरदौस जामा मस्जिद जमुनहिया बाग सहित शहर की एक दर्जन से अधिक मस्जिदों में तरावीह नमाज के दौरान एक कुरआन-ए-पाक मुकम्मल हो गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.