शबाना हत्याकांड: हत्यारोपी प्रेमी 6 दिन बाद भी फरार, तलाश में पुलिस नाकाम
अमरोहा, जून 29 -- अमरोहा, संवाददाता। तलाकशुदा महिला शबाना की गला दबाकर हत्या करने के आरोपी प्रेमी फैज को शहर कोतवाली पुलिस 6 दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है हालांकि पुलिस टीम उसकी तलाश में अमरोहा से लेकर दिल्ली तक उसके संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ पा रहा है।
मामले का विवरण गौरतलब है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मुरादाबादी गेट से सटे रेता इलाके में मंगलवार देर शाम किराए के मकान में रहने वाली तलाकशुदा महिला शबाना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका शहर के मोहल्ला कुरैशी निवासी रईसुद्दीन की बेटी थी। करीब दस साल पहले उसकी शादी मोहल्ला नल निवासी असलम के साथ हुई थी। इस बीच शबाना ने दो बच्चों को जन्म दिया था। करीब डेढ़ साल पहले आपसी सहमति से शबाना का पति से तलाक हो गया था। तलाक के बाद वह आठ वर्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.