मुरादाबाद, अप्रैल 5 -- मुरादाबाद। मंडी समिति में व्यापारियों के एक धड़े ने शबरी कैंटीन पर मनमाने दाम वसूले जाने का आरोप लगाया है। केके सैनी ने सचिव को भेजे पत्र में कहा है कि कैंटीन संचालक खाद्य सामग्री निर्धारित स्वीकृत दरों की खुली अवहेलना कर रहे हैं। मनमाने एवं अत्यधिक मूल्य वसूले जा रहे हैं, जो कि अनुबंध एवं प्रशासनिक निर्देशों का प्रत्यक्ष उल्लंघन है। साथ ही गंभीर मामला यह है कि संबंधित ठेकेदार की ओर से मंडी परिसर में छोटे खाद्य विक्रेताओं, सब्जी एवं फल के ठेला संचालकों से नियमित रूप से अवैध वसूली (उगाही) की जा रही है, जो कि विधि विरुद्ध एवं दंडनीय कृत्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.