पाकुड़, फरवरी 27 -- पाकुड़ नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया है। मतगणना के बाद शबरी पाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को बड़े अंतर से पराजित करते हुए जीत दर्ज की। निर्वाचन कार्यालय से जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार कुल 24,627 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 22,834 मत वैध पाए गए, जबकि 1,793 मतपत्र रद्द घोषित किए गए। शबरी पाल को कुल 7,816 मत प्राप्त हुए, जो सभी प्रत्याशियों में सर्वाधिक है। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी शेख सेलीना सुल्ताना (5,463 मत) को 2,353 मतों के अंतर से पराजित किया। भाजपा समर्थित प्रत्याशी सम्पा साहा तीसरे स्थान पर रही। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। शहर के विभिन्न इलाकों में समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और अबीर-गुलाल लगाकर जीत का जश्न ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.