फतेहपुर, दिसम्बर 21 -- खागा। नगर के एक गार्डन में चल रहे श्रीराम कथा महोत्सव के अंतर्गत रविवार को कथा वाचन करते हुए सुप्रसिद्ध कथा वाचक सुरभि वैदेही जी ने रामकथा के पंचवटी, शूर्पणखा और शबरी प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण, मार्मिक एवं जीवंत वर्णन किया। उनकी सुमधुर वाणी, सटीक भाव प्रस्तुति और गूढ़ व्याख्या से पूरा पंडाल श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हो गया। कथा के दौरान उन्होंने पंचवटी के दिव्य और शांत वातावरण का वर्णन करते हुए बताया कि किस प्रकार भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण ने वनवास के समय वहां रहकर लोककल्याण की लीलाएं संपन्न कीं। पंचवटी को तप, त्याग और साधना की भूमि बताते हुए उन्होंने कहा कि यह स्थान आज भी भक्तों को संयम और मर्यादा का संदेश देता है। शूर्पणखा प्रसंग का वर्णन करते हुए सुरभि वैदेही जी ने अहंकार, वासना और असंयम के दुष्परिणामो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.