शफी डिग्री कालेज में खेल दिवस पर हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं
पीलीभीत, अगस्त 30 -- बीसलपुर। संवाददाता शफ़ी डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस पर एक संगोष्ठी तथा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खेल दिवस पर एक संगोष्ठी में बीए विभाग के प्रवक्ता गुलाम गौस ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस हर साल 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि जीत और जोश की एक नई प्रेरणा और मेजर ध्यानचंद जैसे महान खिलाड़ी को याद करने का यह एक ऐतिहासिक दिन है। फ़हीम सिद्दीक़ी ने मेजर ध्यानचंद के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका जन्म 29 अगस्त 1905 को हुआ था। उन्हें दुनियाँ भर में हॉकी का जादूगर कहा जाता है। यह भी पढ़ें- भारत के गौरव थे हाकी के जादूगर ध्यानचंद: प्राचार्य वह भारतीय हॉकी खिलाड़ी थे, जिन्होंने भारत की कप्तानी की और सन् 1928, 1932, 1936 के ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक दिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.