बदायूं, अक्टूबर 5 -- युवा कांग्रेस की ओर से शफी अहमद को आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर जिम्मेदारी सौंपी गई है। युवा कांग्रेस के नेतृत्व द्वारा उन्हें राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर पद पर नियुक्त कर तुरंत पंजाब में रिपोर्ट करने और अपनी चुनावी जिम्मेदारियां संभालने का निर्देश दिया गया है। युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिव के मुताबिक यह नियुक्ति युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा की गई है। इसके अलावा, शफ़ी अहमद को युवा कांग्रेस की सचिव नवनीत कौर से संपर्क करने और उनके साथ संगठनात्मक कार्यों में सहयोग करने के लिए कहा गया है। यह भी पढ़ें- पंजाब चुनाव के लिये शफी को बनाया कोर्डिनेटर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...