जमशेदपुर, मार्च 22 -- जमशेदपुर। सड़क व मोहल्ले की सफाई जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र के निवासियों के लिए जरूरी है। इससे लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए नगर परिषद जागरूकता अभियान व नुक्कड़ नाटक आयोजित कर रहा है। शफीगंज मोहल्ला में वार्ड पार्षद नेहा सिंह के नेतृत्व में जुगसलाई नगर परिषद ने जागरूकता अभियान चलाया। इसमें झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह, कांग्रेस नेता सुदर्शन तिवारी सुमित मोहल्ला के दर्जनों महिलाएं और युवा शामिल हुए। नगर परिषद की स्वच्छता विशेषज्ञ अमृता, सीपीडी स्किल ट्रेनर सुजीत गिरी तथा श्रीमंत पाले ने लोगों को स्वच्छता का महत्व व स्वस्थ रहने का उपाय बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.