कोडरमा, दिसम्बर 18 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच प्रखंड के मधुबन पंचायत में बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरुकता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला समाज कल्याण शाखा, कोडरमा एवं जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन के सहयोगी संगठन एसोसिएशन फॉर वोलेंट्री एक्शन के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, विभिन्न गांवों से आई महिलाओं एवं बच्चों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। उपस्थित लोगों ने "बाल विवाह मुक्त भारत" के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु संचालित 100 दिवसीय विशेष अभियान के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। यह अभियान उपायुक्त, कोडरमा के निर्देशानुसार जिले में जन-जागरूकता रथ के माध्यम से लगातार चलाया जा रहा है। इस अवसर पर जन-जागरुकता रथ डोमचांच प्रखंड के ढोढाकोला, जानपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.