फतेहपुर, अप्रैल 6 -- फतेहपुर। छह निकायों में नामित किए सभासदों को सोमवार को एसडीएम ने पद एवं गोपनिता की शपथ दिलाई। शपथ के साथ ही सदस्यों ने निकाय के विकास में महती भूमिका निभाने का भरोसा दिया। कई निकायों ने जनप्रतिनिधयों की भी मौजूदगी रही। नपं जहानाबाद में विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल की अध्यक्षता में एसडीएम न्यायिक प्रदीप कुमार रमन ने राजेश बाजपेई, रामबली निषाद और गीता गुप्ता को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नपं किशनपुर में एडीएम प्रथम दुर्गेश यादव ने उत्तम सिंह, शिवम शुक्ला और रेनू मोदनवाल को शपथ दिलाई,यहां विधायक कृष्णा पासवान व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। खखरेरू में एएसडीएम खागा की मौजूदगी में हेमा सिंह, प्रेम मोहन साहू और विनय त्रिपाठी ने शपथ ली। हथगाम नगर पंचायत में एसडीएम अभिनीति कुमार ने गणेशी लाल साहू, विनीत तिवारी और अभिषेक दिवाकर...