शपथ पत्र देकर ही लगे भंडारे, गंदगी की तो कार्रवाई
मुरादाबाद, अगस्त 22 -- कांवड़ यात्रा के दौरान शहर में लगने वाले भंडारों को इस बार स्वच्छता की कसौटी पर खरा उतरना होगा। नगर निगम ने भंडारा संचालकों से शपथ पत्र लेकर ही भंडारा लगाने की अनुमति देने की व्यवस्था की है। संचालकों ने लिखित रूप से संकल्प दिया कि उनके भंडारे से गंदगी नहीं फैलेगी और आसपास स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जाएगा। भंडारा संचालकों को डस्टबिन रखना अनिवार्य किया है। साथ ही भंडारे को जीरो प्लास्टिक रखने पर जोर दिया गया है। प्लास्टिक के गिलास, प्लेट और अन्य प्रतिबंधित सामग्री का इस्तेमाल न करने के निर्देश दिए गए हैं। श्रद्धालुओं को भोजन कराने के बाद निकलने वाले कचरे को निर्धारित स्थान पर ही डाला जाएगा। नगर निगम की टीमों ने भंडारा स्थलों पर अनाउंसमेंट कर संचालकों को स्वच्छता संबंधी नियमों की जानकारी दी। नगरायुक्त दिव्यांशु पटेल ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.