शाहजहांपुर, अप्रैल 24 -- तिलहर। नामित सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह में अव्यवस्था को लेकर हंगामे की स्थिति बन गई। सभासद सत्येंद्र सिंह सुशील और अभिषेक सिंह ने व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। गुरुवार दोपहर चेयरमैन हाजरा बेगम की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में सभासदों ने बैठने की उचित व्यवस्था और बैनर न होने पर आपत्ति जताई। इसी को लेकर कुछ समय तक माहौल गरम रहा, जिसे एसडीएम जीत सिंह ने शांत कराया। इसके बाद एसडीएम ने नामित सभासद विमलेश उर्फ आशु राठौर, पवन कुमार, सविता वर्मा, आशीष शर्मा और सेठी कश्यप को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। ईओ सत्येंद्र प्रकाश ने सभी का आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- नामित सभासद को एसडीएम ने दिलाई शपथ कार्यक्रम में अन्य सभासद और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.