गोपालगंज, नवम्बर 20 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। सूबे की नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए जिले से भी हजारों कार्यकर्ता पटना के लिए रवाना हुए। बुधवार की देर शाम और गुरुवार की सुबह में पटना के लिए वाहनों पर सवार होकर कार्यकर्ता निकले। जिसमें भाजपा, जदयू, हम, रालोसपा और लोजपा रामविलास के कार्यकर्ता शामिल रहे। इसके अलावा सभी छह विधायकों, दोनों विधान पार्षदों के समर्थक, एनडीए घटक दलों के जिलाध्यक्ष और वरीय नेता भी पटना पहुंचे और गांधी मैदान में आयोजित शपथग्रहण समारोह में शामिल हुए। पटना के लिए रवाना होने के दौरान सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं में समारोह को लेकर काफी उत्साह व जोश भी दिखा। जिले के भोरे, हथुआ, कुचायकोट, गोपालगंज सदर, बरौली व बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ता का जत्था पटना पहुंचा और शपथग्रहण समारोह म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.